तिर्वा /कन्नौज । पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण मे थाना इन्दरगढ़ पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य ।
संक्षिप्त विवरण - आज दिनांक 22.06.2026 को यूपी 112 के माध्य से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मढ़ईपुरवा, थाना इन्दरगढ़, जनपद कन्नौज स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी पर एक व्यक्ति चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। सूचना पर थाना इन्दरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति अफरोज पुत्र स्व0 जलालुद्दीन, निवासी ग्राम मढ़ईपुरवा, थाना इन्दरगढ़, जनपद कन्नौज, उम्र लगभग 31 वर्ष शराब पीने का आदी है तथा उसकी पत्नी पारिवारिक विवाद के चलते अपने मायके गुरसहायगंज में रह रही है तथा वापस घर नहीं आ रही है। इसी बात से क्षुब्ध होकर अफरोज शराब के नशे में निर्माणाधीन टंकी पर चढ़ गया तथा जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपनी पत्नी को गुरसहायगंज से बुलाने की मांग कर रहा था तथा वापस नहीं बुलाने पर टंकी से कूदकर आत्महत्या कर लेने की धमकी दे रहा था । पुलिस द्वारा धैर्य एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए काफी समझाने-बुझाने तथा आवश्यक प्रयासों के उपरांत अफरोज को सकुशल टंकी से नीचे उतारा गया। उक्त व्यक्ति के कृत्य से लोक शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो गई थी। अतः लोक प्रशांति बनाए रखने हेतु अफरोज उपरोक्त को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु रवाना।
.jpg)