Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मैनपुरी: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


मैनपुरी। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा उपकरणों तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतर्कता का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और न्यायालय परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशीलता, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का मूल्यांकन कर आवश्यक सुधार संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी एवं चाक-चैबंद बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |