Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मैनपुरीः डीएम और एसपी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


मैनपुरी। जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने ईवीएम वेयर हाउस का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा बलों की तैनाती, ड्यूटी व्यवस्था एवं सतर्कता का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल पर निरंतर निगरानी बनाए रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं चाक-चैबंद बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |