Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः आरटीओ ने बिना रेजिस्ट्रेशन व बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर-ट्रॉली,आटो रिक्शा पर हुई कार्यवाहीं


लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी, इटौंजा,माल थाना क्षेत्र में आरटीओ ने बड़ी कार्यवाही की है। बीकेटी थाना क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के तीन ऑटो मिलने पर सड़क पर ही आरटीओ ने कार्यवाही कर थाने पर खड़ा करवा दिया। इटौंजा में चैराहे के पास जा रही बिना रजिस्ट्रेशन बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ट्राली पर ओवरलोड ईट देखकर आरटीओ आलोक यादव ने वह ट्रैक्टर ट्राली थाने पर लाकर खड़ी करके सीज कर दिया। वही माल थाना क्षेत्र में ओवरलोड एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया।आरटीओ की यह कड़ी कारवाई देखी गईं। वहीं आरटीओ आलोक यादव ने बताया कि बीकेटी इटौंजा माल क्षेत्र में मंगलवार को अवैध रूप से चल रहे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली, तीन ऑटो ई रिक्शा पर कार्यवाहीं की गई है, जिनके पास ना तो कोई कागजात थे और ना ही नंबर प्लेट थी, इन अनियमिताओं के आधार पर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गाड़ियां सीट की गई हैं,आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |