लखनऊ: लखनऊ सीतापुर हाईवे इटौंजा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
June 22, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना के अंतर्गत लखनऊ सीतापुर हाईवे रविवार की रात में इटौंजा स्टेशन के सामने एक युवक हाईवे पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़ा और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजें महमूदपुर थाना सिधौली जनपद सीतापुर निवासी हबीब उर्फ 35 वर्ष बीकेटी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव की ससुराल जा रहा था,। इटौंजा स्टेशन के सामने पैदल हाईवे पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इटौंजा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्यवाही प्रचलित है।
.jpg)