Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पहाड़गंज में मकान खरीदने के बहाने आया हमलावर! प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में चलाई गोली


देश की राजधानी में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। राजधानी का पहाड़गंज इलाका सोमवार शाम गोलियों की गूंज से दहल उठा। पहाड़गंज इलाके में आज शाम करीब 5 बजे एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में घुसकर एक अज्ञात बदमाश ने सरेआम फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में काम करने वाले चश्मदीद बॉबी ने बताया कि शाम के समय एक शख्स दफ्तर के अंदर आया और शुरुआत में उसने मकान खरीदने का बहाना बनाया। इसके बाद एक-दो मिनट बात की, उसके बाद अपनी पिस्टल निकाली और 5 लाख की डिमांड की। इसी बीच उसने गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि हाल ही में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में गगन सिनेमा के पास एक व्यक्ति की लूट के दौरान हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान 42 साल के मोहम्मद अनीश के रूप में हुई थी जो उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का रहने वाला था। इस मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान आसिफ (30 वर्ष) और परम शिवम (28 वर्ष) के रूप में हुई थी।

वहीं नेहरू विहार इलाके में भी तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मृतक युवक का नाम राशिद बताया गया था। घटना के बाद घायल राशिद को तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बदमाशों ने अत्याधुनिक पिस्टल से 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई थी। मृतक के सिर, चेहरे, पेट, कमर समेत शरीर के बाकी हिस्सों पर 12 गोलियां लगी थी। दयालपुर थाने में हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |