तिलोईः तालाब की जमीन से काटी चोरी से लकड़ी! दो आरोपी गिरफ्तार, 50 क्विंटल यूकेलिप्टस बरामद
June 18, 2026
तिलोई/अमेठी। मोहनगंज पुलिस ने तालाब की जमीन से यूकेलिप्टस की लकड़ी चोरी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 50 क्विंटल यूकेलिप्टस की लकड़ी के साथ चोरी में इस्तेमाल की गयी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बोलेरो कार बरामद की है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अब्दुल रहमान (35) पुत्र मोहम्मद इसहाक और मोहम्मद इरशाद उर्फ आजाद (48) पुत्र मोहम्मद इसहाक के रूप में हुई है। दोनों मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे ठुन्नी मजरे नवांवा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें बिना नंबर प्लेट वाले जॉन डियर ट्रैक्टर और यूपी 33 एएफ 9016 नंबर की बोलेरो कार के साथ पकड़ा है।पूछताछ के दौरान,पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ग्राम सभा के तालाब से चोरी-छिपे ये लकड़ियां काटी थीं।पुलिस ने जॉन डियर ट्रैक्टर की ट्रॉली में लदी कुल 50 क्विंटल यूकेलिप्टस की लकड़ी बरामद की।आरोपी वाहन के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।इस मामले में मोहनगंज थाने में मुअसं 181ध्26 के तहत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामदगी के बाद इसमें बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई। आरोपी इरशाद उर्फ आजाद के खिलाफ जिले के फुरसतगंज और मोहनगंज कोतवाली में लगभग 16 गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की है।
