Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आमेर के अरावली पैलेस में बड़ा हदसा, निर्माणाधीन दीवार ढही, मलबे में दबकर 3 मजदूर की मौत


राजस्थान के आमेर में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। अरावली पैलेस होटल परिसर में अचानक एक निर्माणाधीन दीवार ढह गई। इस हादसे में मलबे के नीचे करीब आधा दर्जन मजदूर दब गए। दीवार के नीचे मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तालामोड़ के पास की है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष मजदूर हैं।

जानकारी के अनुसार, अरावली पैलेस होटल में दीवार निर्माण का काम चल रहा था। सोमवार को घटना के वक्त कुछ मजदूर दीवार के पास ही सीवरेज के गड्ढे को सही करने के काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर उसके मलबे के नीचे दब गए।

दीवार गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। देखते ही देखते घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से मलबे को हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया।

एक अन्य खबर में, जयपुर जिले में दूदू के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चित्तौड़गढ़ से लगभग 20 यात्रियों को लेकर एक निजी बस जयपुर की ओर आ रही थी।

मोखमपुरा थाना क्षेत्र में अचानक बस खराब हो गई, जिसके कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान मधुराज (30), राहुल (29) और बस चालक साताराम (30) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस टक्कर में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |