Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बीकेटी पुलिस टीम ने पाँच लाख रूपये की लूट की घटना में शामिल 3 शातिर को किया गिरफ्तार


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्शी का तलब बाजार के आगे व किसान पथ से पहले गाड़ी को ओवर टैक करके अज्ञात बदमाशों ने असलहे से फायरिंग करते हुए बैग में रखें 5 लाख रुपए छीन लिए थे। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। वहीं वादी राकेश कुमार अग्रवाल निवासी 493ध्33 बहुरिया भवन पन्ना लाल रोड, डालीगंज लखनऊ द्वारा दिये तहरीर के आधार पर बीकेटी थाना पर मु0अ0सं0 226ध्2026 धारा 309(4) बीएनएस अन्य साथी अज्ञात के पंजीकृत किया गया था। वहीं बीकेटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह व पुलिस टीम ने संसारपुर अण्डरपास के नीचे से मु0अ0सं0 226ध्2026 धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। वहीं बीकेटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि लूट की घटना करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके नाम सत्वन्त सिंह पटेल पुत्र स्व0 रामजतन निवासी जाम्ह थाना मऊआईमा जनपद प्रयागराज उम्र 38 वर्ष (प्रापर्टी डीलिंग), विनय कुमार पुत्र रामआश्रय निवासी गोविन्दपुर तेलियरगंज थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज उम्र 30 वर्ष वर्ष,रोहित कुमार यादव पुत्र कृष्णानन्द निवासी पितईपुर थाना मानधाता जनपद प्रतापगढ़ उम्र 45 वर्ष वर्ष को गिरफ्तार कर घटना में एक स्विफ्ट कार (पंजीकरण संख्या यूपी 70एच क्यू 7112,कब्जे से 3 मोबाइल फोन,1 पर्स, जिसमें नगद धनराशि, आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं और लूटी गई धनराशि की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |