लखनऊः कूड़ा उठान में लापरवाही पर कंपनी को फटकार, 15 दिन में सुधार का अल्टीमेटम
June 16, 2026
लखनऊ। नगर निगम द्वारा विद्यावती द्वितीय वार्ड (जोन-8) के पुष्पांजलि पार्क में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में श्जन चैपालश् का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर ने पार्क में पौधारोपण भी किया। एलडीए कॉलोनी में नियमित कूड़ा न उठने और गंदगी की शिकायत पर महापौर ने कार्यदायी संस्था श्लायन एनवायरोश् के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और 15 दिनों में व्यवस्था सुधारने की सख्त चेतावनी दी। नागरिकों ने नालियों में सीवर बहाने, वॉटर टैक्स में गड़बड़ी, बिना लाइसेंस पशुपालन और जल निकासी की समस्याएं महापौर के सामने रखीं। महापौर ने बताया कि नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से श्किला मोहम्मदी नालेश् के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है, जिसका काम जल्द शुरू होगा और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। महापौर ने अधिकारियों को जन चैपाल में आई सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
