लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर लखनऊ नगर निगम ने प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को जाम मुक्त करने के लिए बुधवार को बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।
जोन 3 के जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में गल्ला मंडी से केशवनगर मोड़ और कपूरथला से नेहरू बाल वाटिका तक कार्रवाई कर 4 अवैध गुमटियां और 6 ठेले हटाए गए।जोन-7 में जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में लेखराज मेट्रो स्टेशन से नीलगिरी तक सड़कों और नालों से अतिक्रमण साफ किया गया, जिसमें 3 लोहे के काउंटर, 4 ठेले, 3 ठेलियां और 4 गुमटियां जब्त की गईं।
.jpg)