Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट ने 280 दिव्यांगध्वृद्धजनों को सहायक उपकरणों किया वितरण


मोहनलालगंज/ लखनऊ।प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र एवं जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट ने  दिव्यांगध्वृद्धजनों और दिव्यांग बच्चों के हित में एक सराहनीय पहल की जा रही है। ट्रस्ट की ओर से  17 और 18 जून को कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण मोहनलालगंज में दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है जिसके प्रथम दिवस लगभग 280 जरूरतमंद  दिव्यांगध्वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरण किए गए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र सदस्य विधान परिषद इंजी.अवनीश कुमार सिंह, जिला महामंत्री धीरेन्द्र पांडेय धीरू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके पश्चात मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रस्टी  डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम्’ ने बताया कि हमारे ट्रस्ट के समर्पित स्वयंसेवकों द्वारा  विकास खंड मोहनलालगंज  की विभिन्न ग्राम पंचायतों में घर घर जाकर  जरूरतमंद दिव्यांगों को चिन्हित कर पंजीकरण कराया गया था  क्योंकि चयनित लाभार्थियों को चलने-फिरने, सुनने एवं दैनिक जीवन को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से सहायक उपकरण( ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सर्वाइकल कॉलर, छड़ी, कमर की बेल्ट) उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।  कार्यक्रम प्रभारी राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश कुमार  बताया कि हमारा उद्देश्य समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्गों को सहयोग प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता करना है। प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र से श्री श्याम मोहन शुक्ला, श्रीकांत, लिपू दलाई व कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी, सभासद,समाजसेवी एवं क्षेत्र के नागरिक भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |