लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और क्षेत्रीय जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ आज क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा दौलतगंज वार्ड में श्त्वरित आर्थिक विकास योजनाश् के अंतर्गत 56 लाख से अधिक राशि स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भव्य भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। बुधवार सुबह से ही विधायक डा. नीरज बोरा ने क्षेत्र का सघन दौरा कर स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी। सुबह 07रू30 बजे दौलतगंज वार्ड के अंतर्गत अहमदगंज चैराहे से ट्रांसफार्मर होते हुए श्री विनोद जी के मकान के सामने तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
सुबह 08 बजे गऊघाट क्षेत्र में श्री रामऔतार कनौजिया जी के घर के सामने सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। सुबह 08रू30 बजे ब्राह्मणी टोला में श्री सतपाल सिंह के मकान से मौर्य विहार तक, तथा श्री हनुमान गौतम एवं राजू बस्ते वाले जगन्नाथ मंदिर मार्ग तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। क्षेत्र में पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सुबह 08.45 बजे ब्राह्मणी टोला में पानी की टंकी के पास एक नए ट्यूबवेल (नलकूप) का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि लखनऊ उत्तर क्षेत्र का चैमुखी विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपनी इस प्राथमिकता से कोई समझौता मुझे स्वीकार नहीं है, लखनऊ उत्तर विधान सभा विकास के पथ पर अनवरत चलती रहे यही मेरी संवैधानिक शपथ है और हर परिस्थिति मे मै लखनऊ उत्तर की जनता की सुविधाओं और विकास के लिए तत्पर हूँ,उन्होंने कहा, ष्त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत स्वीकृत इन कार्यों से दौलतगंज वार्ड के नागरिकों को जलभराव और जर्जर सड़कों से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी। साथ ही नए ट्यूबवेल के चालू होने से क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।ष् कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक विधायक जी का स्वागत किया और क्षेत्र में विकास की गति तेज करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामऔतार कनौजिया(पूर्व महानगर महामंत्री), अनूप सिंह, पार्षद सी. बी. सिंह, मंडल अध्यक्ष दया पांडे, सतीश शर्मा, रितेश कनौजिया, विशाल गुप्ता, ऋषि कपूर, अभिनव श्रीवास्तव, सुशील तिवारी, भैयालाल मौर्य, अनुराग श्रीवास्तव, शिशुपाल सिंह, बाबूलाल गुप्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
