Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया शिलान्यास! 24.70 करोड़ की लागत से बनेगी टिकरा बैजनाथ कस्थुनी लालगंज सड़क


मुसाफिरखाना/अमेठी। क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत टिकरा बैजनाथ कस्थुनी लालगंज मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना पर लगभग 24 करोड़ 70 लाख 58 हजार रुपये की लागत आएगी। करीब 9.70 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण एवं चैड़ीकरण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों और आमजन को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सड़क के निर्माण एवं सुधार की मांग कर रहे थे, जिसके पूरा होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के लिए बेहतर सड़क संपर्क अत्यंत आवश्यक है और यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के बेहतर होने से आवागमन सुगम होगा तथा किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी मिलेगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |