Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: आरामशीन पर अवैध लकडियों का लगा अंबार, जिम्मेदार बेखबर


जगदीशपुर/अमेठी। सरकार जहाँ प्रतिबंधित पेडो की कटान रोकने के लिए आए दिन आला अफसरों को कडे फरमान जारी करती रहती है। तो वहीँ वन माफियाओं के रहमो करम पर धडल्ले से चल रही आरा मशीन जहां अवैध लकडियों का अंबार लगा हुआ है।विभागीय अधिकारी बेखबर हैं। विकास खंड के अंतर्गत सुल्तानपुर रोड पर स्थित एलआईसी आफिस के समीप चल रही आरा मशीन पर अवैध लकडियों का कारोबार धडल्ले से फल फूल रहा है वन माफिया नीम आम जामुन शीशम महुआ सागौन आदि प्रतिबंधित पेडो को काट काट कर मशीन पर इकट्ठा करते रहते हैं वहीं से वाहनो मे भरकर बाहर सप्लाई होती रहती हैं । बावजूद इसके जिम्मेदार सबकुछ जानते हुए अंजान बने रहते हैं आसपास के लोगो ने बताया कि मशीन चलने पर उडने वाले बुरादे ने लोगो की नींद हराम कर रखा है। हैरानी की बात तो यह है कि रोड के किनारे पड़े अवैध लकड़ियों के बोटें आवागमन में अवरोध पैदा कर रहे हैं। जिसके चलते किसी समय भी दुर्घटना हो सकती ळें इस संबंध में वन विभाग के दरोगा पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच करने के उपरांत  रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजकर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |