प्रतापगढ़। जिला उमरवैश्य समाज सभा की एक बैठक सभा के अध्यक्ष गुलाबचंद उमरवैश्य की अध्यक्षता में मकन्दूगंज प्रतापगढ़ में संपन्न हुई। जिसमें समाज सभा द्वारा आयोजित 21वां छात्र- छात्रा सम्मान समारोह 28 जून के लिए 128 मेधावियों द्वारा अपनी मार्कशीट फोटो समाज सभा के पदाधिकारी को उपलब्ध करा दी है सभी का 28 जून को चिलबिला उमरवैश्य धर्मशाला में सम्मानित किया जाएगा। जिन मेधावियों ने आवेदन किया है वह हाई स्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक परीक्षा में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण है।
समाज सभा के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि समाज सभा द्वारा आयोजित छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 28 जून को चिलबिला उमरवैश्य धर्मशाला में आयोजित होगा। समाज के छात्र-छात्राओं ने जिन्होंने अपना आवेदन दिया है सभी को 28 जून को सम्मानपत्र व उपहार आदि देकर सम्मानित किया जाएगा। इस बार जिले के अलावा गैर जनपद के भी समाज के जो भी मेधावी छात्र-छात्राएं हाई स्कूल, इंटर मीडिएट, स्नातक में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुए थे। उन्होंने भी अपना आवेदन किया हैं।
समाज सभा के अध्यक्ष गुलाबचंद उमरवैश्य ने कहा कि सभी मेधावियों ने आवेदन किया है। 28 जून को 10रू00 बजे श्री उमरवैश्य धर्मशाला चिलबिला में पहुंचने की कृपा करें जिससे सासमय सारे आयोजन समय पर हो सके।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मदनलाल आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष कैलाश मैनेजर द्वारा किया गया। सामूहिक विवाह के संयोजक जवाहरलाल बच्चा ने कहा कि सभी पदाधिकारी समाज के मेधावियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कार्यक्रम में सम्मिलित होने की कृपा करें। इस अवसर पर श्री राम, विश्वनाथ, विजय कुमार, दीपक सभासद, हनुमान प्रसाद, अजय कुमार, देवेंद्र गुप्ता, डॉ0 श्याम, पवनेश कुमार, रमेश, जवाहरलाल बच्चा, गुलाबचंद, मदनलाल, कैलाश मैनेजर, रामेश्वर, जीतलाल आदि समाज सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
