Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत थाना कोहंडौर पुलिस द्वारा कुल 01 किलो 240 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार


कोहड़ौर/प्रतापगढ़। जनपद में  कोहंडौर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परसरामपुर में उसके घर के सामने परचून की दुकान (गुमटी) के पास से गांजे के साथ गिरफ्तार किया ।

जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक, दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक, दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मेंअपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार व सहायक पुलिस अधीक्षकध् क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षणध् नेतृत्व में थाना प्रभारी कोहंडौर धनन्जय राय मय हमराह म0उ0नि0 आरती पटेल, का0 मनीष कुमार यादव, रि0का0 शुभम यादव व रि0का0 संजीव कुमार मय चालक हे0का0 राधेकृष्ण का अजय गौड, रि0का0 अभिषेक पाण्डेय, म0रि0का0 संगीता पटेल’ द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त रमाकान्त गिरी पुत्र शोभनाथ गिरी निवासी ग्राम परसरामपुर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 51 वर्ष को कुल 01 किलो 240 ग्राम नाजायज गांजा के साथ थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परसरामपुर में अभियुक्त के घर के सामने परचून की दुकान (गुमटी) के पास से गिरफ्तार किया गया । 

अभियुक्त रमाकान्त गिरी के कब्जे से कुल 01 किलो 240 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना कोहंडौर में मु0अ0सं0 130ध्2026 धारा 8ध्20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त काफी दिनों से गांजे की बिक्री कर रहा था। थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी कोहंडौर धनन्जय राय मय हमराह म0उ0नि0 आरती पटेल, का0 मनीष कुमार यादव, रि0का0 शुभम यादव व रि0का0 संजीव कुमार मय चालक हे0का0 राधेकृष्ण का अजय गौड, रि0का0 अभिषेक पाण्डेय, म0रि0का0 संगीता पटेल थाना कोहड़ौर का उल्लेखनीय व सराहनीय प्रयास रहा। कंपोजिट स्कूल के सामने बिक रहे गांजे से स्कूल के बच्चों एवं समाज में प्रतिकूल परिस्थितियां निर्मित थी, जिले भी कहीं भी इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक के अभियान ष्ऑपरेशन प्रहारष् के तहत ही धरपकड़ की कार्रवाई सम्भव हो पा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |