Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

टीम इंडिया ने आखिरी बार कब इंग्लैंड में जीती थी टी20 सीरीज! होगा आमना-सामना


भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होने वाली है। टीम इंडिया इस वक्त 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है। टी20 सीरीज का पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए टी20 सीरीज काफी अहम होने वाला है। इससे पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेली थी और वहां उन्हें 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। इस बीच हम आपको बताएंगे कि भारतीय टीम ने आखिरी बार कब इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेली थी और वहां कब उन्हें जीत मिली थी।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड में आखिरी टी20 सीरीज साल 2022 में खेली थी। तीन मैचों की उस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया 4 साल बाद इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। साल 2022 में जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उनके घर में हराया था उस सीरीज में रोहित और विराट टीम इंडिया का हिस्सा थे और भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास थी। उस पूरे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था।

2022 में खेली गई टी20 सीरीज का पहला मैच साउथैम्पटन में खेला था। इस मैच को टीम इंडिया ने 50 रनों से अपने नाम किया था। वहीं दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को 49 रनों से जीत मिली थी। शुरुआती दो मैच जीतकर टीम इंडिया उस सीरीज को अपने नाम कर चुकी थी। इसके बाद तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए टीम इंडिया को 2-1 से हराया था। इस तरह टीम इंडिया ने उस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच जो टी20 सीरीज खेली जाएगी उसमें सभी की नजरें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में वैभव को डेब्यू करने का मौका मिला था। ऐसे में अब काफी हद तक संभावना है कि उन्हें इस सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |