लखनऊ: भारत बिल्डकॉन 2026 की धूम! ₹400 करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड कारोबार
June 22, 2026
लखनऊ/ दिल्ली। बिल्डिंग मैटेरियल्स और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख प्रदर्शनी श्भारत बिल्डकॉन 2026श् का नई दिल्ली के यशोभूमि में शानदार समापन हुआ। इस चार दिवसीय मेगा एक्सपो में दुनिया भर से 40,000 से अधिक आगंतुक पहुंचे। कार्यक्रम में 30 से अधिक देशों और भारत के 100 से अधिक शहरों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिससे यह उद्योग के लिए ष्वन नेशन, वन एक्सपोष् प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा।एक्सपो के दौरान ₹400 करोड़ से अधिक के व्यावसायिक लेन-देन हुए और 8,000 से अधिक उच्च-क्षमता वाले बिजनेस लीड्स प्राप्त हुए। प्रदर्शनी में सिरेमिक्स, सैनिटरीवेयर, टाइल्स, नेचुरल स्टोन और पेंट्स जैसे क्षेत्रों में भारत की विनिर्माण क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया, जिससे एमएसएमई (डैडम्े) को वैश्विक बाजार तक सीधी पहुंच मिली। आयोजन में ब्च्ॅक्, ळमड, वाणिज्य विभाग और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय जैसी प्रमुख संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिसने श्मेक इन इंडियाश् उत्पादों की वैश्विक स्वीकार्यता को मजबूत किया।निदेशकों और उद्योग जगत के लीडर्स के अनुसार, इस आयोजन ने न केवल भारतीय ब्रांड्स को अंतरराष्ट्रीय मंच दिया है, बल्कि भारत को विश्व का अग्रणी विनिर्माण एवं निर्यात केंद्र बनाने के विजन को भी साकार किया है।
