Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1559 मरीजों का हुआ उपचार


जायस/अमेठी। जिले में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 1559 मरीजों का उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस एवं शाहमऊ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान शाहमऊ पीएचसी में एलटी अंजली तिवारी अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने उनके एक दिन का वेतन काटने के निर्देश देते हुए चेतावनी जारी की। सीएमओ ने बताया कि मेले में कुल 1559 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 702 पुरुष, 707 महिलाएं और 150 बच्चे शामिल रहे। उपचार के बाद 12 मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया। वहीं 42 आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। मेले में 54 चिकित्सकों और 243 पैरामेडिकल कर्मियों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |