Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: दहेज हत्या का 03 अभियुक्त गिरफ्तार


पड़री/मिर्जापुर। स्थानीय थाना पड़री पर जलपा पुत्री श्याम लाल निवासी डगहर थाना को०कटरा द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं जान से मार देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना पड़री पर डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में बुधवार को उपनिरीक्षक अनिरूद्ध सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद 03 अभियुक्तध्अभियुक्ता 1.दिनेश पुत्र राम गरीब (पति),2.मनोज पुत्र राम गरीब (जेठ) व 3.अन्जू पुत्री राम गरीब (ननद) निवासीगण बर्जीमुकुन्दपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |