Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत खेत बचाओ कार्यक्रम का हो रहा आयोजन


प्रतापगढ़। जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान-2026 दिनांक 10.06.2026 से 24.06.2026 तक आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 24.06.2026 को विकास खण्ड रामपुर संग्रामगढ़ के ग्राम सभा रतनपुर, रामापुर विकासखण्ड़ कालाकांकर की ग्राम सभा केरवाडीह, मधवापुर एवं विकासखण्ड़ लक्ष्मणपुर के ग्रामसभा मझवारा, पदनाथपुर जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रशीन सिंह, डॉ. ए0के0सिंह देबनाथ,  एम0पी0 सिंह, श्री यतेंद्र कुमार डॉ. एन.के. सिंह, पी.के. सिंह एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओं अभियान-2026 के अन्तर्गत आयोजित विशेष कृषि संगोष्ठी एवं जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें किसानो को सम्बोधित करते हुए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के हित में चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते है कृषि को लाभकारी व्यवसाय में बदल सकते है किसानों को बीज शोधन एवं भूमि-शोध एवं प्राकृतिक एवं जैविक खेती के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा संतुलित उरर्वक उपयोग,हरी खाद,जैविक एवं जैव उरर्वको उपयोग के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित कृषको को फार्मर रजिस्ट्री भी कराया गया एवं साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित द्वारा अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी है। तथा विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान-2026 का आयोजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |