Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सनबीम विद्यालय में सी० बी० एस० ई० "क्षमता निर्माण कार्यक्रम" कक्षा प्रबंधन का सफल आयोजन।

प्रशिक्षण के दौरान समूह चर्चा गतिविधि आधारित शिक्षण, प्रस्तुतीकरण तथा शिक्षकों को उपयोगी एवं नवीन जानकारियां प्रदान की गईं।
सोनभद्र। सी० बी० एस० ई० के तत्वाधान में सनबीम विद्यालय राबर्ट्सगंज में दो दिवसीय "कक्षा प्रबंधन" विषयक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें 60 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को प्रभावी कक्षा संचालन, सकारात्मक शिक्षण, वातावरण निर्माण, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आधुनिक शिक्षण विधियों एवं व्यावहारिक कौशलों से परिचित कराना रहा। प्रशिक्षण के दौरान समूह चर्चा गतिविधि आधारित शिक्षण, प्रस्तुतीकरण तथा व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से शिक्षकों को उपयोगी एवं नवीन जानकारियां प्रदान की गईं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में सनबीम मुगलसराय के मैथमेटिक्स विभाग के एच० ओ० डी० जय प्रकाश मिश्रा तथा ग्रामीण भारतीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री विनीत कुमार शर्मा जी ने अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। दोनों प्रशिक्षकों ने कक्षा प्रबंधन के माध्यम विभिन्न आयामों, विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं तथा प्रभावी शिक्षण रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। विद्यालय के निदेशक रितेश चौरसिया, मुकेश सिंह तथा संदीप चौरसिया ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों की कार्यकुशलता, आत्मविश्वास एवं शिक्षण दक्षता को नई दिशा प्रदान करते हैं, जिसका प्रत्यक्ष लाभ विद्यार्थियों को होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या  श्वेता यादव जी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि कक्षा प्रबंधन केवल अनुशासन तक सीमित नहीं है बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास प्रेरणा तथा सकारात्मक अधिगम वातावरण से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने इस कार्यक्रम को शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को ज्ञानवर्धक, व्यावहारिक एवं प्रेरणास्पद बताया तथा विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |