Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः डीएम की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार बकरीद को आपसी भाई-चारे एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने के दृष्टिगत पीस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित! त्यौहारों को परम्परागत तरीके से मनाये जनपदवासी, किसी भी नई परंपरा की न की जाए शुरूआत-डीएम


  • सोशल मीडिया पर न डालें भ्रामक फोटो व वीडियो, संबंधित के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही-एसपी

अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शांतिपूर्ण एवं परम्परागत तरीके से आपसी भाई-चारे के साथ त्योहार को मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी व विभिन्न सम्प्रदायों के धर्मगुरु उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित विभिन्न सम्प्रदाय के धर्मगुरुओं एवं अलग-अलग क्षेत्रों से आये हुए संभ्रान्त नागरिकों, ग्राम प्रधानों, सभासदों एवं शांति समिति के सदस्यों से सीधा संवाद कर आगामी त्यौहार बकरीद के अवसर पर आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में शांति एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए। जिस प्रकार से और जिस जगह पर विगत वर्षो में बकरीद के दौरान कुर्बानियां दी जाती रही हैं उसी को कायम रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए, तथा कोई भी कुर्बानी खुले में न हो। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कुर्बानी के उपरांत अपशिष्टध्अवशेष  को खुले में न डाला जाए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि नमाज के मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त करना सुनिश्चित करें तथा त्यौहार के समय विद्युत आपूर्ति निर्वाध संचालित रहे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में न आए एवं साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रहे। उन्होंने समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिकाध्नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने इलाकों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए त्योहार के दिन सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी पहले से ही सुनिश्चित रखी जाए। बैठक में जिलाधिकारी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की सभी सीएचसी, पीएचसी पर त्योहार के दृष्टिगत एंबुलेंस, डॉक्टरों की उपस्थिति व भीषण गर्मी के दृष्टिगत ओआरएस के साथ ही आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहे। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकरी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित समस्त सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता व अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, इन कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने बकरीद के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाये जाने के संबंध में पुलिस अधिकारियोंध्थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। त्यौहार में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है तथा परंपरागत रूप से निश्चित स्थलों पर कुर्बानी दी जाती है। उन्होंने कहा इस दौरान संबंधित अधिशाषी अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिद, नमाज स्थलों के आसपास विशेष सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें, जलापूर्ति की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कुर्बानी के पश्चात अवशेष को उचित स्थान पर पर्याप्त संख्या में गहरा गड्डा खुदवाकर उसमें ब्लीचिंग, नमक तथा चूना डालकर उचित तरीके से ढकवा कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कुर्बानी देते वक्त उसका फोटो व वीडियों न बनाये और न ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करें साथ ही अराजकता फैलाने वाली पोस्ट से सतर्क रहें। किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रो में यह सुनिश्चित करेंगे कि कुर्बानी पूर्व से निर्धारित परंपरागत स्थलों पर ही की जाए, किसी भी दशा में खुले में कोई कुर्बानी नहीं की जाए। उक्त त्यौहार पर कोई नई परंपरा कायम नहीं की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक सवेंदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई-चारे के साथ एक दूसरे की भावनाओं का आदर करते हुए मनाये जाने की अपेक्षा व्यक्त किया तथा कहा कि किसी भी सम्भावित समस्या की दशा में तत्काल स्थानीय पुलिस चैकी, थाने अथवा सम्बंधित अधिकारी को तुरन्त सूचित करें। जिसका अविलम्ब निराकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अंशुमान सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |