Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सड़क बनी तालाब, आमजन हलकान


संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के खौपुरबुजुर्ग मोड़ से चण्डेरिया गांव होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया को जाने वाले सड़क पर घर का गंदा नाबदान का पानी सड़क पर फैलकर तालाब बन गया है।इस रास्ते पर आने -जाने वाले राहगीरों को मजबूरन गंदे बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।पहले सड़क बहुत खराब थी जिसे पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सुदृढ़ीकरण कराया गया।सड़क बने महीनों भर नहीं हुआ चण्डेरिया गांव के एक घर के नाबदान ने निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर गड्ढा बना कर बदबूदार पानी से  आने जानें वाले राहगीरों को समस्या हो रही है गड्ढे होने के कारण सड़क संकरी हो गई है जिससे दुर्घटना भी हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली निकासी की व्यवस्था न होने से कारण पू्र्व समय से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |