Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः सांप के काटने पर पहुचे अस्पताल- सीएमओ


संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया के मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने बताया कि कुत्ते या सांप के काटने पर लोग ओझा या गुणी या तांत्रिक के पास न जाकर सरकारी नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार करा । उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर की तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में भी एंटी -रेबीज और एंटी -स्नेक वेनम 24 घंटे उपलब्ध है। स्वास्थ्य मेले में सीबीसी जांच की आधुनिक मशीन का निरीक्षण किया। खून जांच कक्ष के रख -रखाव को देखा और लैब टेक्नीशियन काजल नायक को साफ सफाई के निर्देश दिए। एएनएम कक्ष का निरीक्षण किया जहां नंदनी एएनएम के पहनवा देखकर पर व्यंग्यात्मक फटकार लगाई।दवा की उपलब्धता पर उन्होंने फार्मासिस्ट अरूण मिश्रा को कैल्शियम आदि  की दवा देने में कंजूसी न बरतें सीएमओ निरीक्षण के दौरान 27 मरीजों का पंजीकरण हुआ था  जिसमें 20 महिलाएं थीं लगभग एक दर्जन महिलाओं का लैब के तहत जांच की गई।सभी स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहे जिसमें  डॉक्टर अनीता गौड़,शीलू सिंह, कमलेश सिंह,आशा देवी सहनाज -आशीष कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |