संग्रामपुरः प्रतीक्षालय में अज्ञात लोगो ने की तोड़-फोड़
May 10, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा जरौटा निवासी कैलाश मिश्रा पुत्र मंसाराम मिश्रा द्वारा थाना संग्रामपुर में लिखित तहरीर दी गई की ग्राम पंचायत में व्यक्तिगत धन से बनाई गई यात्री प्रतीक्षालय में लगी सीलिंग लाइट को कुछ अज्ञात उपद्रियों द्वारा तोड़फोड़ करके निकाल ली गई। कैलाश मिश्रा द्वारा बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि सुबह लगभग 4रू00 बजे अमेठी की दिशा से दो मोटरसाइकिल से चार अज्ञात लोग आम और प्रतीक्षालय में लगी सीलिंग लाइट को तोड़कर लेकर चले गए।
