Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो मित्रों की मौत, एक घायल


बीसलपुर। नगर के मोहल्ला दुबे निवासी तीन मित्र बाइक पर सवार होकर लगभग 8रू15 बजे बेनीपुर मार्ग स्थित मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मोहल्ला दुबे निवासी सुमित उर्फ आलोक पुत्र सनोज कुमार, आशीष पुत्र राजकुमार तथा सौरभ पुत्र प्रमोद कुमार एक बाइक पर सवार होकर बीसलपुर रामलीला मार्ग से बेनीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम भसूड़ा पुलिया के पास स्थित मंदिर पर दर्शन करने जा रहे थे। सुमित उर्फ आलोक बाइक चला रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भसूड़ा पुलिया वाले चैराहे पर पहुंची, वैसे ही भसूड़ा की ओर से तेज व अनियंत्रित गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में सुमित उर्फ आलोक (उम्र 24 वर्ष) तथा सौरभ (उम्र 20 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनका साथी आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दुर्घटना कर भाग रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

युवकों की मौत की सूचना मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |