Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बिजली बिल के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज


बीसलपुर। बिजली बिल जमा कराने के नाम पर ठगी करने वाले तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दियोरिया कला निवासी सखावत खान पुत्र सलमतुल्ला खान ने आरोप लगाया कि मीरपुर रतनपुर निवासी लाखन लाल उर्फ गुड्डू सफाई कर्मी ने अपने पुत्र वरुण तथा बिजली विभाग के संविदा कर्मी उज्जवल कश्यप के साथ मिलकर बिजली बिल निपटाने का काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार 16 लोगों के बिल निपटाने के लिए उनसे 1,34,000 रुपये ऑनलाइन अलग-अलग तारीखों में तथा 2,13,000 रुपये नकद लिए गए, कुल मिलाकर 3,47,000 रुपये दिए गए, लेकिन कोई भी बिल जमा नहीं किया गया। मात्र 2,000 रुपये जमा कर किश्त बांधकर बिल शून्य दिखा दिया गया। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |