बीसलपुर। ग्राम अमरा करोड़ में तिलक राम गंगवार के आवास पर मानव उत्थान सेवा समिति शाखा बीसलपुर के तत्वावधान में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महात्मा अनुरक्ति बाई ने सत्संग एवं संतों की महिमा पर विस्तार से श्रद्धालु भक्तगणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब सच्चे संत मिलते हैं तभी हमारे हृदय के अंदर परम प्रकाश के दर्शन हो सकते हैं। सच्चे नाम का सुमिरन कर मानव जीवन को धन्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को समय रहते प्रभु के सच्चे ज्ञान को प्राप्त कर जीवन को सफल बनाना चाहिए और सच्चे संतों की शरण में जाकर ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।उपस्थित प्रेमी सज्जनों ने उनके प्रवचनों से गहरा आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। सत्संग में मुरलीधर गंगवार, राम कुमार, रामकिशोर, कुंवरसेन, भजन लाल, कुन्दन लाल, खुशी राम शर्मा, ज्वाला प्रसाद गंगवार, मुन्नी देवी, मीरा, रामकली सहित कई भक्त मौजूद रहे।आरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात सत्संग का समापन हुआ।
