आगराः बड़े मंगल पर हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
May 07, 2026
आगरा। ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार, जिसे बड़े मंगल के रूप में विशेष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, के पावन अवसर पर महानगर कार्यकारिणी सदस्य श्री विजय प्रकाश जी (बंटी धाकड़) द्वारा आयोजित श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रभु श्रीहनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुंदरकांड पाठ के साथ-साथ भक्तों द्वारा जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से माहौल गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर ठश्रच् उत्तर प्रदेश से जुड़े कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने बड़े मंगल की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं।श्रद्धालुओं का मानना है कि बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों का निवारण होता है।
