आगरा। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सफलता के बाद देशभर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आगरा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्षदों और पदाधिकारियों द्वारा भव्य जश्न मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर झालमुड़ी वितरण किया, पटाखे चलाए और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी साझा की। इस दौरान “भारत माता की जय” और “मोदी है तो मुमकिन है” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और सुशासन की जीत बताया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व को इस सफलता का प्रमुख कारण बताया।
वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे चुनौतीपूर्ण राज्य में भाजपा का प्रदर्शन संगठन की मजबूती और नेतृत्व की दूरदर्शिता को दर्शाता है। आगरा के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के हर निर्णय के साथ खड़े हैं और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।इस अवसर पर भाजपा से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
