Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः चैधरी अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


आगरा। पूर्व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी  अजित  सिंह  की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला की अध्यक्षता में सुनारी स्थित आशीर्वाद मैरिज होम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव ज्ञब् त्यागी  उपस्थित रहे। उनके साथ सादाबाद से विधायक प्रदीप  कुमार  चैधरी , मथुरा से एमएलसी योगेश  नोहवार  तथा राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने चैधरी अजीत सिंह के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि चैधरी साहब का जीवन किसानों और आम जनता के हितों के लिए समर्पित रहा, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |