कन्नौजः एम्बुलेंस मे मरीज की बेहतर देखभाल के लिए प्रशिक्षण पर जोर
May 02, 2026
कन्नौज। दो दिवसीय क्लस्टर बेस्ड ट्रेनिंग के समय मेडिकल कॉलेज में ईएमटी को गोल्डन ऑवर के दौरान एंबुलेंस में प्री हॉस्पिटल केयर और मातृत्व मृत्यु दर कम करने का प्रशिक्षण दिया गया। मेडिकल कॉलेज तिर्वा में 108/102 के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण चल रहा है। यह रिफ्रेशर ट्रेनिंग पूरे मई माह चलेगी। इससे पहले उनको ज्ञान और कौशल को अपडेट किया जाएगा ताकि वह मरीजों को बेहतर प्रीहॉस्पिटल केयर प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण लखनऊ से आए ट्रेनर विकास बाथम और धनंजय दे रहे हैं। शनिवार को तकनीकी प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को एंबुलेंस में अच्छी तरह से प्री हॉस्पिटल केयर देना (जैसे मरीज को ऑक्सीजन देना, नेबुलाइज करना, ड्रेसिंग करना, उच्च रक्तस्राव रोकना) व गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने के अलावा मातृत्व मृत्यु दर को कम करने को लेकर जानकारी दी गई। एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल इक्विपमेंट का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। जिला प्रोग्राम मैनेजर विकास पटेल ने भी अनुभव साझा किये। ईएमई रूपेश तिवारी ने बताया कि हर 6 माह में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होता है जिसमें चार जिलों कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर और कानपुर देहात में एम्बुलेंस में कार्य करने वाले ईएमटी ट्रेनिंग प्राप्त करते हैं।
