बाराबंकीः घर में घुसकर चोरों ने की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ
May 02, 2026
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली में शनिवार सुबह करीब 8 बजे अज्ञात चोरों ने दिनदहाडे बडी वारदात को अंजाम देते हुए एक घर से करीब 8 लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवरात पार कर दिए। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, रसौली निवासी सईद अहमद उर्फ सईदू के घर में चोर एसी की खिडकी तोडकर अंदर घुसे और दूसरी मंजिल पर बने कमरों में रखे बक्सों व अलमारियों के ताले तोड दिए। चोर यहां से नगदी के साथ झुमकी, मंगलसूत्र, बूंदा, तीन ठप्पे व एक ठप्पे के हार, नथुनी, नाक की कील, हथफूल और दो जोडी पायल समेत अन्य कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।सुबह जब परिजन ऊपर पहुंचे तो कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पडा मिला और नगदी व जेवरात गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड जुट गई।दिनदहाडे, वह भी चाय-नाश्ते के समय हुई इस चोरी ने लोगों को हैरान कर दिया है। आबादी के बीच स्थित मकान में इस तरह से घुसकर वारदात को अंजाम देना चोरों की साजिश और घर की पूरी जानकारी होने की ओर इशारा कर रहा है। आश्चर्य की बात यह रही कि न तो घरवालों को भनक लगी और न ही पडोसियों को कोई आहट हुई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष अमर कुमार चैरसिया ने बताया कि अभी तक पीडति परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।दिनदहाडे हुई इस बडी चोरी ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खडे कर दिए हैं, वहीं पीडति परिवार सदमे में है और स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
