कन्नौजः पुलिस ने तीन चंदन तस्कर पकडे
May 02, 2026
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन मे क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना ठठिया पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान नेरा पुल से तीन नफर अभियुक्तगणों. राजीव तिवारी पुत्र सुदामा तिवारी निवासी अशोक नगर थाना नजीराबाद जनपद कानपुर नगर तहवीज पुत्र तालिब निवासी बगिया फजल इमाम थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज आकाश बाथम पुत्र बाबूराम निवासी फूलमती मंदिर काशीराम कालोनी थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज 18 बोटा चोरी की कच्ची चंदन की लकडी वजन करीब 1 कुंतल 39 किलो मय चार पहिया वाहन न0 न्च्78ब्ल्9622आर्टिगा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 बोटा चोरी की कच्ची चंदन की लकडी वजन करीब 1 कुंतल 39 किलो मय चार पहिया वाहन न0 न्च्78ब्ल्9622 आर्टिगा के बरामद की गयी उक्त बरामदगी के आधार पर थाना ठठिया पर उपरोक्त अभियुक्त गणों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
