Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बिना तेल के बनाएं हरी मिर्च नींबू का अचार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी


बिना तेल के हरी मिर्च और नींबू का अचार खाने में जितना स्वादिष्ट और चटपटा होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। तेल न होने के कारण यह पूरी तरह से फैट-फ्री है और नींबू का रस इसे महीनों तक खराब नहीं होने देता। अगर आप भी बिना तेल के हरी मिर्च नींबू का अचार बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए हरी मिर्च नींबू के अचार की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से फटाफट नोट करें हरी मिर्च नींबू के अचार की सिंपल रेसिपी।

सामग्रीहरी मिर्च - 250 ग्राम
नींबू 6 से 7 बड़े
राई / सरसों के दाने - 2 बड़े चम्मच
सौंफ - 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हींग
नमक - 2 बड़े चम्मच
काला नमक - 1 छोटा चम्मच
बनाने का तरीका

1. मिर्च की तैयारी

सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें एक साफ कपड़े से पोंछकर पूरी तरह से सुखा लें। इसके बाद मिर्च के डंठल तोड़ लें और बीच से चीरा लगा लें या छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. मसाला तैयार करें

एक कटोरी में दरदरा पिसा हुआ राई, सौंफ, हल्दी, हींग, सादा नमक और काला नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

3. मिर्च और मसालों का मेल
कटी हुई हरी मिर्च को एक बड़े कांच या प्लास्टिक के बर्तन में डालें। ऊपर से तैयार किया हुआ मसाला डालें और अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मसाला मिर्च के अंदर और बाहर अच्छे से लग जाए।

4. नींबू का रस डालना
अब सभी नींबू को काटकर उनका रस निचोड़ लें। इस रस को मसाले वाली मिर्च में डाल दें। नींबू का रस इतना होना चाहिए कि मिर्च उसमें अच्छी तरह डूब जाएं।

5. स्टोर करना
अचार को एक साफ, सूखे और कांच के बर्तन में भर कर रख दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |