Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नींबू पानी एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाता है या नहीं?


आजकल सुबह सुबह खाली पेट नींबू पानी बहुत आम चलन हो गया है। हर दूसरा व्यक्ति सुबह उठने के बाद नींबू पानी पीता है। बहुत से लोग इसे वेट लॉस में कारगर मानते हैं। वहीं कुछ लोगों का ये भी मानना है कि सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन ये हर किसी पर लागू नहीं होता क्योंकि हर व्यक्ति की पाचन शक्ति अलग होती है। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि नींबू पानी एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है या नहीं। चलिए जानते हैं।

अल्केलाइजिंग प्रभाव: नींबू का रस बाहर भले ही एसिडिक हो, लेकिन जब यह हमारे शरीर के अंदर जाकर पचता है, तो इसके बायप्रोडक्ट्स अल्केलाइन हो जाते हैं। यह पेट के बढ़े हुए एसिड को बेअसर करने में मदद करता है। नींबू पानी पीने से लीवर अधिक मात्रा में पित्त बनाता है, जो पाचन को दुरुस्त करता है और भोजन के बाद होने वाली गैस व एसिडिटी से छुटकारा दिलाता है।

हर किसी का शरीर अलग होता है। कुछ स्थितियों में नींबू पानी एसिडिटी को कम करने के बजाय बढ़ा भी सकता है। अगर आपको पहले से ही गंभीर एसिडिटी या पेट में अल्सर है, तो सुबह खाली पेट बिना पानी मिलाए या बहुत कम पानी में नींबू का रस पीने से खाने की नली में जलन बढ़ सकती है। वहीं जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्सकी पुरानी बीमारी है, उनके लिए नींबू का साइट्रिक एसिड खाने की नली के निचले हिस्से को परेशान कर सकता है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका
अगर आप एसिडिटी से राहत के लिए नींबू पानी आजमाना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें। पानी की मात्रा ज्यादा रखें: एक गिलास गुनगुने या नॉर्मल पानी में केवल आधा नींबू या एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे कभी भी सीधा या गाढ़ा न पिएं।
मीठे से बचें: इसमें चीनी मिलाने से बचें, क्योंकि चीनी पेट में एसिडिटी को और बढ़ा सकती है। आप चाहें तो एक चुटकी काला नमक या भुना हुआ जीरा मिला सकते हैं।
खाना खाने के बाद: भारी भोजन के करीब 30 मिनट बाद इसे पीने से पाचन में मदद मिलती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |