Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: दादी के पास रहने आई किशोरी लापता, केस दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे अपनी दादी के पास रहने आई एक किशोरी गुरूवार को घर से बिना किसी को बताये लापता हो गई। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया मोहनलालगंज निवासिनी रेशमा पत्नी सुनील गौरा के अनुसार उनकी 16 वर्षिय पुत्री लक्ष्मी कुछ दिन पूर्व कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित संम्भर खेडा बाराबिरवा दादी के पास रहने आई थी। लेकिन वह 30 अप्रैल सुबह 9 बजे घर से बिना किसी को बताये लापता हो गई। लापता किशोरी की माँ के अनुसार बेटी के लापता होने की जानकारी होने पर उन्होंने खोजबीन के बाद  स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार लापता किशोरी की माँ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |