Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीमारी से जूझ रहे युवक ने फंदे से लटक गवाई जान


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के सम्भर खेडा बाराबिरवा में बीमारी से जूझ रहे युवक ने अपने घर मे लगे पंखे के हुक मे दुपट के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह माँ ने बेटे को फंदे से लटका देख पुलिस को जानकारी दी सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षिय नीरज यादव पुत्र स्व. महादेव उक्त मकान मे अपनी माँ के साथ रहकर मजदूरी का कार्य करता था। लेकिन वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार को वह लोकबंधु अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आया और अपने घर मे लगे पंखे के हुक मे दुपट्टे के सहारे आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार मृतक अपने परिवार में इकलौता भाई था उसकी एक बहन है, जो शादीशुदा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |