लखनऊ: तहसील दिवस पर एसडीएम व नायब तहसीलदार ने जनता की सुनी समस्याएं! बीकेटी तहसील समाधान दिवस में 126 शिकायतों में से 29 का मौके पर निस्तारण
May 02, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले की बख्शी का तालाब तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं का अंबार देखने को मिला। उपजिलाधिकारी बीकेटी (एसडीएम) साहिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वहीं एसडीएम व नायाब तहसीलदार आकाश पांडेय ने इस जनसुनवाई समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से आयें फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। समाधान दिवस में कुल 126 शिकायतें में से 29 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें राजस्व विभाग की 69 मामले,जबकि विकास विभाग के 14, पुलिस के 10, समाज कल्याण के 2, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के 1-1 तथा अन्य 29 मामले शामिल रहे। शेष मामलों को जांच व आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। इस दौरान अवैध कब्जों से जुडे मामलों की संख्या अधिक रहीं। कई फरियादियों ने अपनी भूमि पर कब्जा हटवाने की मांग उठाई। एसडीएम साहिल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की मौके पर जांच कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जायें। एसडीएम साहिल कुमार ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण करना है। साथ ही लंबित मामलों में तेजी लाने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं बीकेटी क्षेत्र के नगर पंचायत इटौंजा में नवनिर्मित दुकानों लगभग 25दृ30 वर्षों से अस्थायी गुमटियों में व्यवसाय कर रहे दुकानदारों ने तहसील प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। दुकानदारों का आरोप है कि नगर पंचायत ने उन्हें पक्की दुकानें देने का आश्वासन देकर उनकी गुमटियां हटवा दीं। इसके बाद 13 दुकानों का निर्माण भी पूरा हो गया,लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद ना तो आवंटन हुआ और ना ही कब्जा दिया गया। इससे उनका रोजगार ठप हो गया है और कई परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वहीं पीडतिों ने यह भी बताया कि पहले उनकी गुमटियों पर बिजली कनेक्शन था और अब बिना व्यवसाय के भी उन्हें बिजली बिल का भुगतान करना पड रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर शीघ्र दुकानों का पारदर्शी आवंटन कराने की मांग की है। वहीं दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि वे सभी नियमों का पालन करने और निर्धारित किराया देने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। वहीं जमीनी विवाद में 3 महीने से बीकेटी तहसील के चक्कर काटने के बाद नाराज मुंशीलाल निवासी पारा ने तहसील सभागार में पेट्रोल लेकर पहुंच गया और अपने ऊपर छिडकने लगा, जहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पडकर हिरासत में ले लिया।
