बीसलपुर। थाना बिलसंडा क्षेत्र स्थित ठंदा व िठंतवकं की शाखा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शाखा प्रबंधक पर संगठन की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
किसान यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार 25 मई को शाखा परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें किसान यूनियन के नेता एवं क्षेत्र के किसान मौजूद थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक द्वारा एक महिला को बुलाया गया, जिसने वहां मौजूद किसान नेताओं और किसानों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि किसी भी किसान नेता द्वारा महिला के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया, लेकिन इसके बावजूद माहौल को जानबूझकर खराब करने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार संबंधित महिला लगातार यह कह रही थी कि शाखा प्रबंधक उसका भाई है और वह उनके खिलाफ कुछ भी नहीं सुन सकती।
भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि यह पूरी घटना संगठन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से कराई गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शाखा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके।
किसान नेताओं ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाती है तो पूरे मामले का सच सामने आ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

.jpg)