पीलीभीत। वरिष्ठ सपा नेता एवं 127 विधानसभा शहर पीलीभीत के नेता मोहम्मद आरिफ द्वारा दरगाह हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां में बड़ी अकीदत और मोहब्बत के साथ चादरपोशी और ताजपोशी की गई। इस मौके पर शहर के बड़े उलेमा-ए-कराम, शाही इमाम, तमाम इमाम साहबान और सम्मानित लोगों की मौजूदगी ने महफिल की रौनक को और बढ़ा दिया।
दरगाह परिसर में आयोजित रूहानी महफिल में अमन, भाईचारे और मुल्क की खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों की तालीमात पर चलने और समाज में मोहब्बत, इंसानियत तथा गरीबों की सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
महफिल में खास तौर पर इजहार अहमद खान बरकाती, हजरत जाकिर नूर तहसीनी, हजरत मेराज शम्सी, जमील अहमद, सिराज बहादुर खान, हाजी असगर नूर, राजेंद्र सिंह फौजी, अफजल खान, अरसलान खान, अरशान खान, चांद खान, शदाब खान, शकील खान, अजीम मंसूरी, आरिफ हजरत खान, मुईन खान, अकील अंसारी, इकराम रजा खान, हफीज खान, नाहिद खान, सभासद नजाकत अली, नफीस खान, ताहिर अंसारी, इकरार मियां उर्फ पप्पे तथा सैयद आसिफ अली कादरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द बनाएरखने की दुआ मांगी। दरगाह परिसर देर तक दुरूदो-सलाम और धार्मिक नारों से गूंजता रहा।

