बीसलपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा के महामंत्री अवनीश रत्न के पिता रामनिवास त्रिगुणायत के निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री श्रपजपद च्तंेंकं ने शोक संदेश भेजकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
अपने संदेश में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी रामनिवास त्रिगुणायत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई।
अखिल भारत हिंदू महासभा के अध्यक्ष सुनील अवस्थी ने बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 31 मई को ग्राम चठिया सेवाराम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी पहुंचेंगे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है।

.jpg)