संग्रामपुर: तम्बाकू निषेध दिवस पर शपथ! मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं....
May 31, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी व चिकित्सकों द्वारा मरीजों व मरीजों के तीमारदारों के साथ स्वास्थ्य टीम को तम्बाकू निषेध दिवस पर शपथ दिलाई गई।इसी क्रम में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में मरीजों तीमारदारों व स्वास्थ्य कर्मियों को तम्बाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी के प्रभारी डॉ सौरभ सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज में स्वास्थ्य मेले में आये मरीजों तीमारदारों व पैरामेडिकल टीम को शपथ दिलाई सीएचसी भादर के डा अजय मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर व भेंटुआ चिकित्सा केन्द्र प्रभारी डॉ अभिमन्यु वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगंज में शपथ दिलाकर तम्बाकू सेवन न करने के लिए प्रेरित किया। डॉ संतोष सिंह ने बताया कि आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस समाज को तम्बाकू सेवन न करने से प्रेरित करने के लिए सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह के निर्देशन में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों उनके साथ आये सहयोगियों और स्वास्थ्य टीम को शपथ दिलाई गई।
