सनेश ठाकुर
लखनऊ/रामनगर (विधान केसरी)। उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थल रामनगर स्थित मसाई मारा रिजॉर्ट एंड वाटर पार्क इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। अफ्रीकी मसाई मारा जंगल की थीम पर तैयार यह रिजॉर्ट अपनी आधुनिक सुविधाओं, शानदार वॉटर पार्क, एडवेंचर एक्टिविटी और बेहतरीन आतिथ्य के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में यहां भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और वीकेंड पर यहां जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। रिजॉर्ट का मुख्य आकर्षण यहां का विशाल वॉटर पार्क है, जहां बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग आधुनिक वॉटर स्लाइड्स, वेव पूल, रेन डांस और एडवेंचर एक्टिविटी उपलब्ध हैं। समुद्र जैसी लहरों का आनंद देने वाला वेव पूल और म्यूजिक के साथ रेन डांस पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। बच्चों में एडवेंचर पार्क की गतिविधियां भी काफी लोकप्रिय साबित हो रही हैं।
मुरादाबाद की ग्रीन ऑर्किड सोसाइटी से गए कई परिवारों ने यहां दो दिन रुककर जमकर मस्ती की और रिजॉर्ट की व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की। पुलिस विभाग से परिवार संग पहुंचे संदीप चौधरी ने बताया कि मसाई मारा रिजॉर्ट वास्तव में एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है, जहां हर परिवार को एक बार अवश्य जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां की सर्विस और भोजन का आनंद बेहद शानदार है। जो लोग प्याज लहसुन खाने में पसंद नहीं करते उनके लिए बताए जाने पर बिना प्याज लहसुन का स्वादिष्ट भोजन भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है, उन्हें भी तीनों टाइम ये भोजन उनकी डिमांड पर आसानी से मिल गया।
मनोज रावत ने भी मसाई मारा वाटर पार्क की खुले मन से सराहना करते हुए कहा कि यहां का वातावरण परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेहद उपयुक्त है। रिटायर्ड आर्मी मैन ए.एस. भंडारी ने बताया कि वॉटर पार्क की सेवाएं काफी अच्छी थीं और बच्चों ने विभिन्न स्लाइड्स की राइडिंग का खूब आनंद लिया। हेमंत शर्मा ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रिजॉर्ट और वॉटर पार्क का आनंद उठाया तथा बच्चों को एडवेंचर एक्टिविटी भी कराई।
इसके अलावा अधिवक्ता चंदन शर्मा ने भी मसाई मारा की व्यवस्थाओं और सेवाओं की खुले शब्दों में प्रशंसा की। गृहणियों सोनिया भंडारी, नेहा रावत, अनु डबास, मोनिका ठाकुर और रूपाली शर्मा ने भी रिजॉर्ट की साफ-सफाई, भोजन और स्टाफ के व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां परिवार के साथ सुरक्षित और आनंददायक माहौल मिलता है।
रिजॉर्ट के जीएम अतुल बिष्ट ने बताया कि “कस्टमर सैटिस्फैक्शन हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारी कोशिश रहती है कि रिजॉर्ट में आने वाले प्रत्येक ग्राहक को बेहतरीन सुविधाएं मिलें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।” उन्होंने कहा कि मई और जून के महीनों में वॉटर पार्क की मांग काफी तेजी से बढ़ जाती है और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। खासतौर पर शनिवार और रविवार को भारी भीड़ रहती है। इस वीकेंड पर करीब 2000 से अधिक लोगों ने वॉटर पार्क और एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद उठाया।
मसाई मारा रिजॉर्ट के जीएम अतुल बिष्ट जी, जिनके नेतृत्व में रिजॉर्ट और वाटर पार्क सफलता की तरफ बढ़ रहा है
उन्होंने कहा कि भीड़ अधिक होने के बावजूद रिजॉर्ट प्रबंधन अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखता है ताकि पर्यटक बिना किसी परेशानी के अपनी छुट्टियों का आनंद लेकर सुरक्षित घर लौट सकें।
पर्यटकों ने रिजॉर्ट के भोजन की भी जमकर तारीफ की। यहां रूम बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को तीन टाइम का भोजन और चाय पैकेज में ही उपलब्ध कराई जाती है। रिजॉर्ट में शुद्ध शाकाहारी और स्वादिष्ट नॉनवेज दोनों प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं। साथ ही साफ-सफाई और स्विमिंग पूल की व्यवस्थाओं को लेकर भी पर्यटकों ने संतोष व्यक्त किया।
पर्यटकों की बढ़ती संख्या और लगातार मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से साफ है कि मसाई मारा रिजॉर्ट एंड वाटर पार्क रामनगर का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बनकर उभर रहा है। जीएम अतुल बिष्ट के कुशल प्रबंधन और स्टाफ की मेहनत के चलते यह रिजॉर्ट परिवारों के लिए यादगार पर्यटन स्थल साबित हो रहा है।
