Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: मन की बात! एथलीट्स के रिकार्ड बनाने की सराहना


संग्रामपुर/अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134 वें एपिसोड का प्रसारण आज 31 में 2026  को हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के तहत भीषण गर्मी में स्वास्थ्य सुरक्षा जल संरक्षण खेल  प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसी प्रेरणादायक विषय प्रदेश रेडियो से अपने विचार साझा किया। उन्होंने रांची में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता का जिक्र किया जहां एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने की सराहना की भीषण गर्मी और पानी की किल्लत के बीच उन्होंने लोगों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और जन भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति सर्तक रहने का संदेश दिया। उन्होंने लोकल से ग्लोबल की थीम को आगे बढ़ाते हुए भारतीय उत्पादों की दुनिया भर में बढ़ती पहचान पर गर्व व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत गर्मी पड़ रही है। तेज धूप, गर्म हवाएं, ऐसे मौसम में अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पानी पीते रहिए। धूप में अगर निकलना ही पड़े तो थोड़ा संभल कर निकलें। हमारे यहां गर्मी से लड़ने का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है। आपने भी देखा होगा जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे घर की रसोई का स्वाद बदल जाता है, रसोई का प्रकार बदल जाता है। कहीं मटके का पानी निकल आता है, कहीं दही जमने लगता है, तो कहीं कच्चे आम उबलने लगते हैं और फिर शुरू होता है देसी पेय का दौर। कार्यक्रम को लेकर जिले के संग्रामपुर क्षेत्र में भाजपा पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला  के निर्देशन में सभी 18 शक्ति केंद्र पर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, व अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में  मन  की बात सुनी गई। इसमें प्रमुख रूप से संग्रामपुर, भवसिंहपुर, गोरखापुर, भावलपुर , सहजीपुर, ठेंगहा आदि शक्ति केंद्र पर मन की बात का 134 एपीसोड सुना गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |