लखनऊ: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत, एक घायल बुरी तरह घायल
May 21, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिंगवाँ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हरावां-बाबागंज रोड पर रविवार को करीब 11 बजे इटौंजा कुर्सी रोड पर ग्राम रामपुरवा मोड के समीप एक मोटर साइकिल वाहन सं0 यूपी 32 क्यूं एस 8078 जो कि इटौंजा की तरफ से कुर्सी की तरफ जा रहा था और एक ई-रिक्शा वाहन सं0 यूपी 32आर एन 0847 जो कि कुर्सी से इटौंजा की तरफ जा रहा था के मध्य टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल में बैठे दोनों ही व्यक्ति जितिन गौतम पुत्र रामकुमार गौतम और रामकुमार गौतम पुत्र दयाराम गौतम निवासीगण ग्राम हसनापुर थाना माल लखनऊ को गंभीर चोटें आई, जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से राम सागर मिश्र सौ सैया अस्पताल बीकेटी भेजा गया।जहां इलाज के दौरान जितिन की मृत्यु हो गई तथा रामकुमार को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज किया जा रहा है। वही स्थानीय महिंगवाँ थाना कुंम्हरावां चैकी प्रभारी सतीश सिंह वाहन को कब्जे में लेकर जाँच कर रहे है। वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

.jpg)