Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षारू हाथरस के 10 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, डीएम-एसपी ने संभाली कमान


हाथरस। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025) गुरुवार को जनपद में पूरी तरह सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा को नकलविहीन बनाने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए जिला प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर रहा। जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने खुद मोर्चा संभालते हुए शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा भारी पुलिस बल के साथ श्री सी.एल.आर.एन. सेकसरिया इंटर कॉलेज और पी.बी.ए.एस. इंटर कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने सबसे पहले दोनों केंद्रों के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का बारीकी से निरीक्षण किया और लाइव कैमरों के जरिए परीक्षा कक्षों में बैठे परीक्षार्थियों की गतिविधियों को देखा। इसके बाद अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए स्वयं परीक्षा कक्षों का भ्रमण किया और यथास्थिति का जायजा लिया।

भीषण गर्मी और ग्रीष्म ऋतु के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। डीएम ने केंद्रों पर निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईंरू

परीक्षा केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, बैठने की उचित व्यवस्था और धूप से बचाव के लिए शेड (छाया) का विशेष इंतजाम किया गया। बढ़ती गर्मी के कारण किसी भी अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक विशेष मेडिकल टीम तैनात रही, ताकि तत्काल आपातकालीन चिकित्सा सहायता दी जा सके।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि जनपद के कुल 10 केंद्रों पर लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। पूरी टीम सुबह से ही सक्रिय रही, जिसके चलते परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी, शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुई।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सदर, क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर, तैनात सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट और संबंधित कॉलेजों के केंद्र व्यवस्थापक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |