Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बकाया मानदेय को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों का प्रदर्शन चैथे दिन भी जारी! 25 तक भुगतान न होने पर हड़ताल की चेतावनी


लखीमपुर खीरी। दो महीने से अधिक समय से रुके हुए मानदेय को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन आज चैथे दिन भी जारी रहा। मानदेय न मिलने से परेशान कर्मचारी जल्द भुगतान की मांग कर रहे हैं ताकि उनका जीवन यापन सुचारू रूप से चल सके।

प्रदर्शन के बीच जिला अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी से मिली सूचना के अनुसार प्रदेश स्तर से सभी जनपदों को दो माह का वेतन भेज दिया गया है। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा इसे कर्मचारियों के खातों में जल्द से जल्द ट्रांसफर करने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि यदि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आगामी 25 तारीख तक संविदा कर्मचारियों के खातों में मानदेय नहीं पहुंचा, तो सभी कर्मी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार और हड़ताल पर चले जाएंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |